WPL 2025: मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI

Mumbai Indians WPL 2025: विमेंस प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने वाली है। इससे पहले ही सभी टीमें अपना जलवा बिखेर ने के लिए तैयार हैं। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस भी नए सीजन की शुरुआत के लिए पूरी तरह से तैयार है। मुंबई की टीम में एक से एक खिलाड़ी मौजूद हैं जो टीम को चैम्पियन बना सकती है। हालाँकि हरमनप्रीत भी किसी से कम नहीं है उनमें भी अकेले ही मैच जिताने की क्षमता है। वहीं दूसरी ओर MI की टीम में अन्य टीमों की तुलना में ऑलराउंडर्स की संख्या अधिक है। इस लिए इस बार मुंबई मजबूत नजर आ रही है। टीम किस प्लेइंग XI के साथ मैदान पर आ सकती है। यह जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ें।


किस टीम के साथ खेलेगी अपना पहला मैच
WPL के पहले सीजन की विजेता मुंबई इंडियंस एक बार फिर से अपना जलवा दिखने के लिए तैयार है। मुंबई अपना पहला मैच 15 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स के साथ वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। वहीं दिल्ली पिछले सीजन में रनर-अप रही थी।
मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की बात की जाए, तो टीम में कई ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जिनके पास कई सालों का अनुभव है। इसलिए मुंबई के चैम्पियन बनने के चांस बढ़ जाते हैं।

WPL 2025 के लिए MI की टीम

हरमनप्रीत कौर, हीली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायन, जिन्तिमनी कलिता, पूजा वस्त्राकर, नैट साइवर-ब्रंट, साइका इशाक, यास्तिका भाटिया, सजना सजीवन, शबनीम इस्माइल, अमनदीप कौर, कीर्तन बालाकृष्णन, नादीन डी क्लार्क, जी कमलिनी, अक्षिता माहेश्वरी, संस्कृति गुप्ता

WPL मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI

हरमनप्रीत कौर (c), हीली मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, यास्तिका भाटिया, नादीन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, अमनदीप कौर, शबनीम इस्माइल, अक्षिता माहेश्वरी, साइका इशाक

Read More: WPL 2025: दीप्ति शर्मा को मिली यूपी वॉरियर्स की कप्तानी ये होगी संभावित प्लेइंग इलेवन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top