Gujarat Giants WPL Updates: विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन की शुरुआत 14 फरवरी से होने वाली है। जिसके लिए सभी टीमें पूरी तरह से तैयार है। सीजन के आगाज में डिफेंडिंग चैम्पियन बेंगलुरु का सामना गुजरात जाइंट्स से होगा। पिछले सीजन में गुजरात ने अपना सफर आखरी पायदान पर ख़त्म किया था। GG ने पिछले सीजन में 8 मैचों में से केवल 2 मैचों में ही जीत हासिल की थी। इसके साथ ही पहले सीजन में जीजी का खास प्रदर्शन नहीं रहा था। उस सीजन में भी पांचवें स्थान प्राप्त किया था। WPL के तीसरे सीजन में एक बार फिर से गुजरात जाइंट्स अपना खेल दिखाने को तैयार है। किस प्लेइंग XI के साथ नजर आ सकती है गुजरता जाइंट्स यह जानने के लिए खबर को आखरी तक पढ़ें।
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को दी टीम की कप्तानी
फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर को टीम की कप्तान बनाया है। एश्ले ऑस्ट्रेलिया टीम की अहम हिस्सा रहीं हैं। उन्होंने 2017 में डेब्यू किया था। वे अभी तक ऑस्ट्रेलिया की और से 95 T20I खेल चुकी हैं जिसमे 1400 से अधिक रन बनाए है और 78 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके साथ ही 2022 में खेले गए राष्ट्रीय मंडल खेलों में ऑस्ट्रेलिया को स्वर्ण पदक जितने में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। वे साउथ अफ्रीका में खेले गए T20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रही थीं। एश्ले गार्डनर गुजरात की टीम के साथ WPL के पहले सीजन से ही जुडी हुई हैं।
गुजरात जाइंट्स की टीम
एशले गार्डनर, बेथ मूनी, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, डिएंड्रा डॉटिन, लौरा वोल्वार्ड्ट, शबनम शकील, डेनिएल गिब्सन, तनुजा कंवर, फोबे लिचफील्ड, मेघना सिंह, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा, मन्नत कश्यप, भारती फुलमाली, सयाली सतघरे, सिमरन शेख, प्रकाशिका नाइक
GG की संभावित प्लेइंग XI
लौरा वोल्वार्ड्ट, एश्ले गार्डनर (C), भारती फुलमाली, हरलीन देयोल, बेथ मूनी, दयालन हेमलता, डेनिएल गिब्सन, प्रिया मिश्रा, मन्नत कश्यप, सिमरन शेख, प्रकाशिका नाइक