Three Indian player have unique record in IPL History: आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) दुनिया भर की सबसे मशहूर टी 20 लीग में से एक है। इस लीग में खेलने का सपना हर क्रिकेटर का होता है। आईपीएल में एक से बड़े एक खिलाड़ी अपनी टीम को जितने के लिए आपस में प्रतिस्पर्धा करते हैं। इस दौरान कई खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित करते हैं और दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बना लेते हैं। इस लीग के एक सीजन में जो खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाता है उसे ऑरेंज कैप मिलती है। वहीं दूसरी ओर जो गेंदबाज सबसे अधिक विकेट लेता है उसे पर्पल कैप प्रदान की जाती है। इन दोनों अवार्डों को हासिल करना एक खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होती है। आज हम इस आर्टिकल में ऐसे खिलाड़ियों की बात करेंगे जिन्होंने ऑरेंज कैप या पर्पल कैप जीतने के साथ साथ चैंपियन भी बने हैं।
1. आरपी सिंह
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने पर्पल कैप और ट्रॉफी दोनों एक साथ जीती है। IPL के दूसरे सीजन 2009 में आरपी सिंह डेक्कन चार्जर्स के लिए खेले थे। इस सीजन में उन्होंने 16 मैचों में 23 विकेट लिए और पर्पल कैप अपने नाम को थी। इस सीजन में डेक्कन चार्जर्स चैंपियन बनी थी। इस प्रकार वो पर्पल कैप और ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।
2. रॉबिन उथप्पा
IPL 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से खेले हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस सीजन में केकेआर दूसरी बार चैंपियन बनी थी जिसमें रॉबिन उथप्पा का बल्ला खूब चला था। इस सीजन में रॉबिन ने 16 मैचों में 660 रन बनाए जिसमें पांच अर्द्धशतक भी शामिल हैं। रॉबिन उथप्पा इस प्रकार एक ही सीजन में ऑरेंज कैप और ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे।
3. ऋतुराज गायकवाड़
सीएसके के मौजूदा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने IPL 2021 में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस दौरान उन्होंने 16 मैचों में 635 रन बनाए जिसमें 4 अर्द्धशतक और एक शतक भी शामिल है। गायकवाड़ के इस प्रदर्शन ने चेन्नई को चैंपियन बनाने अहम भूमिका निभाई थी। IPL 2021 में चेन्नई विजेता बनी और ऋतुराज गायकवाड़ ने ऑरेंज कैप का खिताब हासिल किया। दोनों खिताब जीतने वाले वह दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए।
उनके इस प्रदर्शन के बाद उन्हें बनाने के अटकलें तेज़ हो गई। पिछले सीजन महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी छोड़ने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम की कमान संभाली। आने वाले सीजन में भी कप्तानी करते हुए दिखेंगे।