CSK VS MI: आईपीएल 2025 का तीसरा मैच रविवार की शाम चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। टॉस जीतकर चेन्नई ने गेंदबाजी का फैसला लिया यह टीम के लिए सही साबित हुआ। जिस कारण मुंबई इंडियंस ने चेन्नई को 156 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की पहली विकेट जल्दी गिर गई। इसके बाद रचिन रवींद्र ओर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम को संभाला। मुंबई की ओर से गेंदबाजी करने आए विग्नेश पुथुर लगातार दो विकेट लेकर टीम को गेम में वापसी कराई। विग्नेश यह अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे थे। उनकी इस गेंदबाजी को देख महेंद्र सिंह धोनी ने भी मैच के बाद विग्नेश पुथुर को शाबाशी दी। कौन हैं विग्नेश यह जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Vignesh Puthur इंपैक्ट प्लेयर के रूप में किया डेब्यू और लिए 3 विकेट
रोहित शर्मा की जगह इंपैक्ट प्लेयर के रूप में डेब्यू करने आए विग्नेश पुथुर ने सीएसके के खेमे में खलबली मचा दी। ओपनिंग करने आए राहुल त्रिपाठी और रचिन रवींद्र की जोड़ी बहुत जल्दी बिखर गई। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर राहुल त्रिपाठी आउट हो गए उस समय टीम का स्कोर 11 रन था। इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रवींद्र ने टीम को संभाला। जब मुंबई इंडियंस को विकेट की जरूरत थी उस समय विग्नेश इस कमी को पूरा किया। लगातार तीन विकेट लेकर चेन्नई के खेमे में खलबली मचा दी। पुथुर ने पहले अर्द्धशतक लगा कर खेल रहे गायकवाड़ 53 (26) को आउट किया। इसके बाद शिवम दुबे (9) रन और दीपक हुड्डा (3) रन पर आउट किया। उनकी इस गेंदबाजी ने सबका ध्यान अपने तरफ खींच लिया है। उनकी इस गेंदबाजी को देख मैच के बाद जब धोनी विग्नेश से मिले उन्हें शाबाशी देते हुए नजर आए। यह मूमेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
घरेलू टीम में खेलने से पहले आईपीएल में मिली जगह
विग्नेश पुथुर बाएं हाथ के स्पिनर है। उन्होंने 11 वर्ष की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। वे केरल लीग के पहले सत्र के दौरान एलेप्पी रिपल्स की टीम में थे। इस लीग में पुथुर ने तीन विकेट लिए। इसके बाद मुंबई इंडियंस का ध्यान उनकी तरफ गया और उन्हें ट्रायल के लिए बुलाया। आपको बता दें विग्नेश ने अभी तक केरल की टीम से घरेलू क्रिकेट नहीं खेला है। इससे पहले ही उन्हें आईपीएल खेलने का मौका मिल गया है। विग्नेश पुथुर को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपए में खरीदा था।
Read More: