कौन है वो खिलाड़ी जिसे पंजाब किंग्स ने बेस प्राइस से 13 गुना अधिक में खरीदा

IPL 2025: आईपीएल 2025 की शुरूआत होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। उससे पहले ही टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों को अपनी-अपनी टीमों में शामिल करने के लिए टीम प्रबंधनों ने अलग-अलग रणनीतियों बनाई और उनके सहारे अपनी बेस्ट टीम बनाने की कोशिश करी। इन सब के बीच पंजाब किंग्स ने एक खिलाड़ी को बेस प्राइस से 13 गुना अधिक में अपनी टीम में शामिल किया। अब देखना यह होगा कि वह खिलाड़ी टीम की आशाओं पर खरा उतरता है या नहीं। उस खिलाड़ी के बारे में अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा पड़ें।


नेहाल वढेरा को पंजाब ने बेस प्राइस से 13 गुना अधिक में खरीदा



जी हां वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि नेहार वढेरा हैं। पंजाब किंग्स ने नेहाल को उनके बेस प्राइस से 13 गुना अधिक में खरीदा है। इससे पहले वह मुंबई को ओर से आईपीएल में खेलते थे। मेगा ऑक्शन में नेहाल का बेस प्राइस 30 लाख रूपए था। इसके बाद चार टीमों ने अपने खेमे में शामिल करने की बहुत कोशिश की लेकिन अन्त में पंजाब किंग्स 4.20 करोड़ रुपए में दिल्ली को बिडिंग में हराकर अपनी टीम में शामिल करने में सफल रही। आपको बतादें कि नेहाल वढेरा ने 2023 में मुंबई की ओर से खेलते हुए बेंगलुरू के खिलाफ डेब्यू किया था।


नेहाल वढेरा के आईपीएल आंकड़े



नेहाल वढेरा ने मुंबई की ओर से खेलते हुए अभी तक कुल 20 मैच खेले हैं। जिसमें 23.33 की औसत से 350 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 64 रन रहा हैं। नेहाल मुंबई के लिए मिडिल ऑर्डर में खेलते थे। अब देखना यह होगा कि पंजाब में भी इसी स्थान पर खेलेंगे या नहीं।
नेहाल अंडर-19 में भी अपना जलवा बिखेर चुके हैं उन्होंने श्रीलंका खिलाफ डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़ा था। उनके अंडर-19 में दो मैचों में कुल 146 रन हैं।

Read More: कौन है प्रिया सरोज, जिनसे रिंकू सिंह की सगाई की खबर आ रही है!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top