GT vs PBKS IPL 2025 ka पांचवां मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इसमें जब श्रेयस अय्यर टॉस करने आए तो उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अय्यर दूसरे ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं जो आईपीएल में तीन टीमों को लीड किया है। पंजाब किंग्स की ओर से पहले मैच में कप्तानी करने आए श्रेयस अय्यर टॉस हार गए। गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। आगे हम बताएंगे पंजाब से पहले वह किस किस टीम की कप्तानी कर चुके हैं।
IPL में तीन टीमों की कमान संभालने वाले दूसरे भारतीय
श्रेयस अय्यर ने सीजन की पहले मैच में ही एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए जिन्होंने आईपीएल में तीन अलग अलग टीमों की कमान संभाली है। इससे पहले वह डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे। वे केकेआर के कप्तान 2022 में बने थे। अय्यर ने कप्तानी की शुरुआत सीजन 2018 के बीच में से दिल्ली की कमान संभाल कर की थी। वे इसके बाद 2020 तक दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रहे। इस सीजन में वो पंजाब किंग्स को लीड करते हुए नजर आएंगे।
पहले भारतीय खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे
IPL 2025 के पहले मैच में ही अजिंक्य रहाणे ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। वो पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी बने थे। जिन्होंने आईपीएल में तीन अलग अलग टीमों की कमान संभाली है। रहाणे ने केकेआर से पहले एक मैच के लिए 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और 2018-19 में राजस्थान रॉयल्स की 25 मैच के लिए कमान संभाली थी।
यह रिकॉर्ड तीन विदेशी खिलाड़ियों के भी नाम
IPL में तीन अलग अलग टीमों की कप्तानी का रिकॉर्ड तीन विदेशी खिलाड़ियों के नाम भी है। वह विदेशी खिलाड़ी स्टीव स्मिथ, कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के नाम है। स्टीव स्मिथ ने राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स पुणे वॉरियर्स इंडिया की कप्तानी की थी। संगकारा ने सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) और डेक्कन चार्जर्स को लीड किया था। और महेला जयवर्धने ने दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स), किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) और कोच्चि टस्कर्स केरला की कप्तानी की थी।
Read More: IPL 2025 के प्लेऑफ में कौन पहुंचेगा? क्रिकेट के दिग्गजों ने की भविष्यवाणी