आईपीएल के 18 वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। इस सीजन में कई युवा खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। वहीं दूसरी प्रत्येक टीम में ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिनके पास तजुर्बे की कमी नहीं या ये कहे उनके पास क्रिकेट खेलने का बहुत अनुभव है। आज हम ऐसे खिलाड़ियों के बारे बात करेंगे जो कि अपनी टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं या ये कहें कि वे अपनी टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी है। इसके लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
1. चेन्नई सुपर किंग्स
पांच बार की चैंपियन रही चेन्नई सुपर किंग्स एक फिर ट्रॉफी पर अपना कब्जा करने के लिए तैयार है। चेन्नई की टीम पर नजर डालें तो अनुभव की टीम में भरमार है। टीम में सबसे ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी के रूप में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। जो कि अभी 43 साल के हैं और धोनी आईपीएल 2025 के सबसे सीनियर खिलाड़ी भी हैं।
2. पंजाब किंग्स
IPL 2025 की प्रबल दावेदार मानी जा रही पंजाब किंग्स में भी अनुभवी खिलाड़ियों की कमी नहीं हैं। अभी टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल हैं जिनकी उम्र 36 साल है।
3. राजस्थान रॉयल्स
IPL के पहले सीजन की विजेता रही राजस्थान रॉयल्स अपनी दूसरी ट्रॉफी के इंतजार में हैं। यदि हम टीम की बात करें तो कई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं जिसमें सबसे अधिक सीनियर खिलाड़ी के रूप में तेज गेंदबाज संदीप शर्मा हैं। जो कि 31 साल के हैं।
4. कोलकाता नाइट राइडर्स
पिछले साल की चैंपियन कोकलता नाइट राइडर्स अपने टाइटल को डिफेंड करने के लिए तैयार है। जिसके लिए टीम प्रबंधन ने टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं। अभी टीम में सीनियर खिलाड़ी के रूप में मोईन अली मौजूद हैं। जिनकी उम्र 37 साल है।
5. दिल्ली कैपिटल्स
IPL 2025 के लिए टीम में फेरबदल करने के बाद एक बार फिर से अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। इस बार टीम में कई अनुभवशाली खिलाड़ी टीम में शामिल किए गए हैं। जिसमें फाफ डु प्लेसी सबसे सीनियर हैं। वर्तमान में उनकी उम्र 40 साल है।
6. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार कर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस बार विजेता बनने का हर सम्भव प्रयास करेगी। इस टीम के अनुभव की बात की जाए तो टीम कई दिग्ग्ज खिलाड़ी मौजूद हैं। जिनमें सबसे उम्रदराज खिलाड़ी विराट कोहली हैं जो कि अभी 36 साल के हैं।
7. मुंबई इंडियंस
पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने वाली टीम मुंबई इंडियंस के पास भी कई सीनियर खिलाड़ी मौजूद हैं। जिनमें सबसे सीनियर खिलाड़ी के रूप में भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा हैं जिनकी उम्र 37 साल है।
8. सनराइजर्स हैदराबाद
पिछले सीजन की सबसे खतरनाक टीम सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में भी अनुभव की कमी नहीं हैं। इस टीम में सबसे एक्सपीरियंस खिलाड़ी सचिन बेबी है जो अभी 35 साल के हैं।
9. लखनऊ सुपर जॉइंट
अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार कर रही लखनऊ सुपर जॉइंट में भी कई खिलाड़ी मौजूद हैं जिनके पास अनुभव की कमी नहीं है। टीम में IPL 2025 के लिए सबसे अनुभवी खिलाड़ी के रूप में साउथ अफ्रीका के हिटर डेविड मिलर शामिल हैं। जिनकी वर्तमान में 36 साल उम्र है।
10. गुजरात टाइटन्स
आईपीएल 2022 की विजेता रही गुजरात टाइटन्स इस बार फिर अपना करिश्मा दिखाने के लिया तैयार है। मेगा ऑक्शन में कई युवा खिलाड़ियों को टीम शामिल करने के साथ ही उनकी टीम कई सीनियर खिलाड़ी भी मौजूद हैं। जिनमें ईशांत शर्मा सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं। जिनकी उम्र अभी 36 वर्ष है।
Read More : IPL History : पांच ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने सबसे ज्यादा फाइनल मैच खेले हैं, तीन इस सीजन में भी नजर आएंगे