विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन की शुरुआत शुक्रवार 14 फरवरी से होने जा है। इस सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। इस लीग में 5 टीमें हिस्सा ले रहीं है। जिसमें भारत के साथ – साथ विदेशी खिलाड़ी भी अपना जलवा बिखेर ने के लिए एक बार फिर से तैयार हैं। आज हम आपको बताएंगे कि इस लीग में खेलने वाली खिलाड़ियों में से कौन खिलाड़ी सबसे ज्यादा रहीस है। इस सूची में पहले नंबर पर कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं बल्कि एक विदेशी खिलाड़ी है।
5. बेथ मूनी
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बेथ मूनी भी WPL 2025 में शिरकत करती हुई नजर आएंगी। वह गुजरता जायंट्स की टीम का हिस्सा हैं। आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 16.77 करोड़ है इस लिए बेथ मूनी विमेंस प्रीमियर लीग की पांचवीं रहीस खिलाड़ी हैं।
4. हरमनप्रीत कौर
WPL के पहले सीजन की विजेता रही, मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर WPL के रहीस खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक उनकी नेटवर्थ 25 करोड़ है। वह इस सीजन में भी MI को लीड करती हुई दिखेंगी।
3. स्मृति मंधाना
भारतीय टीम की सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी स्मृति मंधाना इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर अति हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चैंपियन बनाया था और इस बार भी RCB टीम को लीड कर रहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक स्मृति की नेटवर्थ 35 करोड़ है। इस लिए WPL की तीसरी रहीस खिलाड़ी हैं।
2. मेग लैनिंग
ऑस्ट्रेलियाई स्टार खिलाड़ी मेग लैनिंग WPL में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान हैं। वह विश्व की दूसरी रहीस क्रिकेटर होने के साथ साथ विमेंस प्रीमियर लीग की भी दूसरी रहीस खिलाड़ी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ 75 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
1. एलिस पैरी
ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी एलिस पैरी जी की दुनिया भर में अपनी खूबसूरती के ली मशहूर हैं। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा हैं। एलिस पैरी WPL की ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे रहीस महिला क्रिकेटर है। उनकी नेटवर्थ लगभग 121 करोड़ है।
Read More : IPL 2025: कौन है आपकी पसंदीदा टीम का सबसे अनुभवी खिलाड़ी? यहां जानें पूरी लिस्ट