Chennai super kings update: आईपीएल 2025 के आगाज में अभी लगभग दो महीने का समय है। लेकिन उससे पहले ही टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके साथ IPL में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी भी नेट पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है। इन सभी के बीच चेन्नई की टीम के कुछ खिलाड़ी भी प्रैक्टिस करते हुए नजर आए। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी भी मैदान पर दिखे, उन्हें देख चेन्नई के फैंस बहुत खुश दिखे।
माही ने नेट पर बहाया पसीना
IPL 2025 के शुरु होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के नेट पर पसीना बहाते हुए नजर आए। जी हां महेंद्र सिंह धोनी आज नेट पर प्रैक्टिस करते हुए दिखे। इस प्रैक्टिस सेशन में वह बेटिंग कार्य हुए नजर आए। इसके बाद माही की प्रैक्टिस करते हुए फोटो इंटरनेट खूब वायरल हो रही है। आपको बता दें चेन्नई के इस खिलाड़ी को थाला के नाम से भी जाना जाता है।
महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई के साथ लीग के पहले सीजन से जुड़े हुए है। केवल वह उन दो सीजन में टीम का हिस्सा नहीं थे जब चेन्नई को दो साल के लिए आईपीएल से बैन कर दिया गया था। 43 वर्ष के महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से अपना जलवा दिखाते हुए दिखेंगे। इस प्रकार उन्होंने क्रिकेट फैंस को इशारा कर दिया है कि वह ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई को एक बार फिर से चैंपियन बनने के लिए तैयार है।
धोनी के आईपीएल के अकड़े
महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की इस टी 20 लीग को पहले सीजन से ही खेल रहे है। चेन्नई के पूर्व कप्तान रह चुके धोनी ने अभी तक 5 बार चैंपियन बनाया है। धोनी ने अभी तक 264 मैच खेले है जिसमें 137.54 की स्ट्राइक रेट से 5243 रन बनाए है।
Read More: कौन है प्रिया सरोज, जिनसे रिंकू सिंह की सगाई की खबर आ रही है!